राजस्थान के 15 जिलों के 2588 गांव अभावग्रस्त घोषित

<p><em><strong>राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान करने के लिए 15 जिलों के 2588 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।</strong></em></p>

राजस्थान के 15 जिलों के 2588 गांव अभावग्रस्त घोषित
01-08-2023 - 08:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान करने के लिए 15 जिलों के 2588 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।
ओलावृष्टि से रबी की फसलों में हुए नुकसान को देखते हुए विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए गए थे। इसमें विभिन्न जिलों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबा होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसमें अजमेर का 1, अलवर के 42, बारां के 4, बाड़मेर के 1310, बीकानेर के 136, बूंदी के 6, भरतपुर के 393, धौलपुर के 29, श्रीगंगानगर के 6, हनुमानगढ़ के 56, जालोर के 292, झालावाड़ के 96, कोटा के 9, नागौर के 98 तथा उदयपुर के 110 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं। 
गिरदावरी रिपोर्ट के बाद मुआवजा
गिरदावरी के बाद रिपोर्ट आएगी और उसके बाद किसानों को मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान हुआ था और किसान इसके मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस आधार पर मुख्यमंत्री गहलोत ने इन किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय करते हुए एसडीआरफ मानदंडों के अनुसार उन्हें कृषि आदान एवं अनुदान दिए जाने की स्वीकृति दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।