बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का दावा.. लालू के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में..!
बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी 25 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में..
बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का दावा.. लालू के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में..!
पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी 25 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।
राम कृपाल यादव, जो कभी राजद प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी माने जाते थे, ने कहा कि राजद के विधायक किसी भी समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया, “राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की पार्टी खत्म हो चुकी है। उनका खाता भी नहीं खुलेगा।”
तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए राम कृपाल यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद तेजस्वी जनता का सामना करने से शर्मिंदा हैं।
उन्होंने कहा, “मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि उनके सभी 25 विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में हैं। वे किसी भी समय भाजपा में आ सकते हैं। अपनी पार्टी संभालिए, उसमें अब कुछ बचा नहीं है।”
राम कृपाल यादव ने यह टिप्पणी तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए की, जो हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में इंडि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे।
हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
What's Your Reaction?