28 किमी का रोडशो, काशी विश्वनाथ में खास पूजा... वाराणसी में उम्मीदवार बनकर पहुंचे मोदी

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सांसद का चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकल गए।</p>

28 किमी का रोडशो, काशी विश्वनाथ में खास पूजा... वाराणसी में उम्मीदवार बनकर पहुंचे मोदी
10-03-2024 - 09:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर भी मौजूद थे। पार्टी ने उनके स्वागत की अभूतपूर्व तैयारी की थी।
प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाईअड्डे से बाहर निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की उत्साहित जनता सड़कों पर कतार में खड़ी हो गई। रोडशो के बाद नरेंद्र मोदी सीएम योगी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए खास पूजा की। उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ का अभिषेक भी किया। इसके बाद मोदी बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा
प्रधानमंत्री आज यानी 10 मार्च को आजमगढ़ के मंदुरी समेत दस नए एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम के इस आयोजन से जहां सियासी अजेंडे को धार देने की तैयारी है तो प्रधानमंत्री की आजमगढ़ रैली का असर आसपास की लोकसभा सीटों सहित पूरे पूर्वांचल में दिखेगा। आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव और मौजूदा मुखिया अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं। भाजपा 2019 में यह सीट नहीं जीत पाई थी, मगर अखिलेश यादव ने करहल से विधायक बनने के बाद यह सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में भाजपा ने इसे सपा से छीन लिया था। भाजपा इस सीट को बरकरार रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।