दिल्ली में भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, वीडियो देखकर दहल जाएंगे

<p><em><strong>होली के दिन दिल्ली के विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। करीब 20 साल पुराना यह मकान आज दोपहर अचानक झुक गया था, जिसके चलते वक्त रहते मकान खाली करवा दिया गया था।&nbsp;</strong></em></p>

दिल्ली में भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, वीडियो देखकर दहल जाएंगे
09-03-2023 - 01:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

होली के दिन दिल्ली के विजय पार्क इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक पांच मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मकान के आसपास कोई नहीं था, वरना कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो सकते थे। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि आसपास के घरों को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है। दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंच गई है, मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है। उधर, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया।
क्या है मामला
दिल्ली के यमुनापार इलाके में आज एक पांच मंजिला भरभराकर गिर गया। यह हादसा मौजपुर स्थित विजय पार्क गली नंबर 24 में हुआ है। मकान में रह रहे लगभग 2 से 3 परिवार उस इमारत में फंस गए थे, जिन्हें सकुशल निकाला गया। हादसे के बाद तुरंत मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम पहुंच गई थी। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नही है। जानकारी के अनुसार यह मकान 18 गज में बना हुआ था।
बिजली के तार टूटे, लोग परेशान
इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर जाने को कहा। जानकारी के अनुसार, जो मकान गिरा है, वह 18 गज का एल साइड का मकान था। मकान गिरने से बीएसईएस के बिजली के तार टूट गए हैं। साथ ही, सारा मलबा गली में गिर गया है, जिससे इलाके के लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।