6 बार से सांसद, प्राइवेट जेट... कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह! जिन पर नहीं चल रहा पहलवानों का कोई दांव
<p><em><strong>महिला पहलवानों की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अब एफआईआर दर्ज करेगी। </strong></em></p>
यौन उत्पीड़न केस में फंसे बृजभूषण शरण सिंह अकूत संपत्ति के मालिक हैं। 6 बार सांसद रह चुके बृजभूषण 54 से अधिक महाविद्यालय और विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज के मालिक हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके काफिले में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, इनमें से कई की कीमत करोड़ों में है। वह 2011 से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में पहलवानों के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। एक नाबालिग पहलवान सहित सात पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वे पीड़ित लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि यह सब 2016 से चल रहा है।
भाजपा ने दिया था टिकट
भाजपा ने जब 1991 में बृजभूषण शरण सिंह को लोकसभा का टिकट दिया, तब इनके खिलाफ 34 आपराधिक मामले दर्ज थे। साल 1988 में राजनीति में कदम रखने वाले बृजभूषण शरण सिंह 6 बार के सांसद हैं। उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह भी एक बार सांसद रह चुकी हैं।
केसरगंज सीट से सांसद
बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। यह पहली बार नहीं है, जब यह नेता विवादों में है। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह भी गोंडा की सदर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।
What's Your Reaction?