ओएन दिक्षित मेमोरियल जयपुर जिला बैडमिंटन में पद्मजा ने जीते दो खिताब और दो वर्गों के फाइनल में पहुंची

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेली जा रही श्री ओएन दीक्षित विंटर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को पांच फाइनल खेले गए। इसमें अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में नैतिक बंसल ने फाइनल में लक्षित रेवार को 21 -16, 21- 13 से हरा कर खिताब जीता। अंडर-13 बॉयज सिंगल्स फाइनल में वेदहै जैन ने मुदित पांडे को लगभग 55 मिनट चले लंबे व कड़े संघर्ष पूर्ण तीन गेम में 21- 12 ,12-21 ,22 -20 से परास्त कर फाइनल..

ओएन दिक्षित मेमोरियल जयपुर जिला बैडमिंटन में पद्मजा ने जीते दो खिताब और दो वर्गों के फाइनल में पहुंची
03-01-2026 - 10:46 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेली जा रही श्री ओएन दीक्षित विंटर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को पांच फाइनल खेले गए। इसमें अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में नैतिक बंसल ने फाइनल में लक्षित रेवार को 21 -16, 21- 13 से हरा कर खिताब जीता। अंडर-13 बॉयज सिंगल्स फाइनल में वेदहै जैन ने मुदित पांडे को लगभग 55 मिनट चले लंबे व कड़े संघर्ष पूर्ण तीन गेम में 21- 12 ,12-21 ,22 -20 से परास्त कर फाइनल जीता। वहीं, पद्मजा ने शुक्रवार को दो फाइनल खेले और दोनों फाइनल मैं विजय प्राप्त की। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में पद्मजा ने आराध्या बिश्नोई को 21-6 ,21-2 आसानी से परास्त किया तथा दूसरे फाइनल अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में पद्मजा ने अद्विता शर्मा को 21-10,21 -16 से परास्त कर खिताब जीता। दूसरी ओर, अंडर-15 बॉयज सिंगल्स मे तेजेश्वर पूनिया ने 21- 12, 21 -17 से निखिल नाथ को हराकर खिताब जीता।

शनिवार को अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में पद्मजा और आराध्या ढींगरा मैं फाइनल खेला जाएगा। वही अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में भव्य अग्रवाल और सत्यम गुर्जर कल फाइनल खेलेंगे। बॉयज डबल्स अंडर-11 में बुराउद्दीन और लक्षित रेवार की जोड़ी तथा नैतिक बंसल शिव चौहान की जोड़ी फाइनल में पहुंची। अंडर-13 गर्ल्स डबल्स फाइनल में आराध्या बिश्नोई व सगुन टाँक की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है तथा गर्ल्स डबल्स 15 में आराध्या ढींगरा व पदमजा की जोड़ी फाइनल में पहुंची। मुख्य अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश शर्मा, अशोक कालानी, रितु लोहिया रहे तथा समाजसेवी राजेश मावेवाला रहे। प्रतियोगिता के सचिव अतुल गुप्ता ने बताया शाम को 55 आयु वर्ग से लेकर 75 आयु वर्ष तक के वेटरन के मैच खेले गए और शनिवार को शेष बचे अंडर-11 आयु वर्ग से सीनियर तक के सभी मैच खेले जाएंगे तथा वेटरन के मैच शाम को खेले जाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।