73 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है..

73 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान
21-05-2025 - 07:20 AM

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने इन लोगों को "पाकिस्तानी एजेंट्स" (Pakistagents) बताया।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भारत में हर सुविधा – वेतन, पद और अधिकार – का आनंद लेते हैं, लेकिन उनकी निष्ठा पाकिस्तान के प्रति होती है। यह देशद्रोह है। जैसे #OperationSindoor चल रहा है, वैसे ही हमारा मिशन भी जारी है – राष्ट्रविरोधी तत्वों को पकड़ने और सज़ा दिलाने के लिए।”

ताज़ा अपडेट (20 मई, सुबह 10:30 बजे तक)

  • @chirangpolice ने फरीदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया।
  • @Hojai_Police ने सहाबुद्दीन रैन को हिरासत में लिया।

इन दोनों नई गिरफ्तारियों के साथ कुल गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या 73 हो चुकी है।

 इन आरोपों पर हुईं गिरफ्तारियां:

  • इन व्यक्तियों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक बयान दिए थे।
  • विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के बाद और भारत-पाक तनाव के बीच यह गतिविधियां बढ़ीं।
  • आरोप है कि ये लोग असम की धरती से पाकिस्तानी आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी एजेंडे का समर्थन कर रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ाव

  • भारतीय सेना ने 7 मई को सुबह के वक्त पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoJK) में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की थी।
  • यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।
  • इसके बाद केंद्र सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को भी निलंबित कर दिया।

राज्य सरकार की सख्त नीति

मुख्यमंत्री सरमा ने पहले ही आदेश दिया था कि भारत में रहते हुए पाकिस्तान या आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

इसके बाद

  • असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी बढ़ा दी है।
  • लगातार कई जिलों से गिरफ्तारियां हो रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।