कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा, सरकार बोली- हम बेहद स्तब्ध, तलाश रहे कानूनी विकल्प

<p><em><strong>कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले पर भारत सरकार का बयान आ गया है। कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने वाले फैसले पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इससे हम सदमे में हैं और हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं।&nbsp;</strong></em></p>

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा, सरकार बोली- हम बेहद स्तब्ध, तलाश रहे कानूनी विकल्प
28-10-2023 - 09:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है। कतर में कोर्ट के फैसले पर भारत सरकार का बयान आ गया है। कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने वाले फैसले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे हम बेहद स्तब्ध हैं और हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं और सभी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है कि कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इन सभी को मौत की सजा सुनाई है। बता दें कि ये आठों भारतीय पिछले साल अक्टूबर से ही कतर में हिरासत में हैं।
विस्तृत फैसले का इंतजार 
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम मृत्युदंड के फैसले से हम बेहद स्तब्ध हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे। इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’
‘कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस’ में कार्यवाही पर नजर 
विदेश मंत्रालय का कहना है कि ये सभी भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी रह चुके हैं। भारतीय कर्मी वहां अगस्त 2022 से हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बीते दिनों कहा था कि मामले में सातवीं सुनवाई तीन अक्टूबर को हुई थी और भारत ‘कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस’ में कार्यवाही पर नजर रख रहा है। आठों भारतीय निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीस एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे। कतर में भारत के राजदूत ने एक अक्टूबर को जेल में इन कर्मियों से मुलाकात की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।