शतकवीर बन आज चमके ईशान किशन..पारी के दौरान तोड़े कई रिकॉर्ड ..!
<p><em><strong>भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चटगांव में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया है। ईशान ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। </strong></em></p>
ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ आज यानी शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
- ईशान वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए।
- अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए।
- किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया,जबकि क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी।
- किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था।
- वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। यह वनडे का नौवां दोहरा शतक है।
- वहीं रोहित शर्मा तीन बार दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
भारत का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन रहा। भारतीय टीम ने छठी बार वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसके मुकाबले में खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम सात ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 45 रना सकी है।
What's Your Reaction?