9 चौके, 8 छक्के... दम है तो रोक के दिखाओ ईशान किशन को, जड़ा एक और तूफानी शतक

<p><em><strong>भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बेहतरीन फॉर्म जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान ने 5 दिन बाद ही एक और शतक जड़ दिया है। उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली।</strong></em></p>

9 चौके, 8 छक्के... दम है तो रोक के दिखाओ ईशान किशन को, जड़ा एक और तूफानी शतक
16-12-2022 - 05:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 210 रनों की पारी खेली थी। सीरीज के आखिरी मैच में सलामी बल्लेबाज करने उतरे ईशान ने 210 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उस वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने के साथ ही सबसे तेज इस स्कोर पर पहुंचने वाले खिलाड़ी भी बन गए थे। वह टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से भारत लौटकर रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं।
फिर जड़ा तूफानी शतक
ईशान किशन ने टीम इंडिया का फॉर्म झारखंड के लिए भी जारी रखा। उनकी टीम रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में केरल से भिड़ रही है। यह मैच रांची में ही खेला जा रहा है। इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने 132 रनों की पारी खेली। उन्होंने 195 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के जड़े। इस पारी में झारखंड का कोई और बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।