विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के तीन पदक पक्के, निकहत ज़रीन बाहर

भारत ने विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। जैस्मीन लैम्बोरिया, नुपुर श्योराण और पूजा रानी अपने-अपने वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही..

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के तीन पदक पक्के, निकहत ज़रीन बाहर
12-09-2025 - 07:29 AM

लिवरपूल. भारत ने विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। जैस्मीन लैम्बोरिया, नुपुर श्योराण और पूजा रानी अपने-अपने वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं।

हालाँकि, भारत की सबसे बड़ी दावेदार और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 51 किलोग्राम वर्ग में निकहत को तुर्किये की ओलंपिक रजत पदक विजेता बुसे नाज़ काकिरोग्लू ने 5-0 से हराकर बाहर कर दिया।

पूजा रानी की जीत

34 वर्षीय पूजा रानी ने कड़े मुकाबले में पोलैंड की एमिलिया कोटेरस्का को 3-2 से पराजित कर 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रानी को पहले दौर में बाई मिली थी, जिससे उन्हें सीधे दूसरे चरण में मौका मिला।

नुपुर और जैस्मीन भी सेमीफाइनल में

इससे पहले नुपुर श्योराण ने उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा को हराकर 80+ किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं, जैस्मीन लैम्बोरिया ने भी अपने वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए तीसरा पदक पक्का किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।