प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास रही इस बार की दिवाली — भारतीय नौसेना के साथ INS विक्रांत पर मनाया पर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ मनाते हैं। लेकिन साल 2025 की दिवाली उनके लिए बेहद विशेष और अनोखी रही। इस बार प्रधानमंत्री ने यह पर्व समुद्र की लहरों के बीच, भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ आईएनएस विक्रांत पर..
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ मनाते हैं। लेकिन साल 2025 की दिवाली उनके लिए बेहद विशेष और अनोखी रही। इस बार प्रधानमंत्री ने यह पर्व समुद्र की लहरों के बीच, भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ आईएनएस विक्रांत पर मनाया।
गोवा से गोपनीय यात्रा, फिर समुद्र के बीच विक्रांत तक
दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से गोपनीय तरीके से गोवा के लिए रवाना हुए। वहां से वे गोवा तट से दूर स्थित आईएनएस विक्रांत पर पहुंचे। पूरी यात्रा और उनका यह दौरा संपूर्ण गोपनीयता के साथ किया गया।
नौसेना की शक्ति और संस्कृति का अनुभव
आईएनएस विक्रांत पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त और विशेष रहा। उन्होंने फ्लाइट डेक का निरीक्षण किया, जहां चारों ओर MiG-29K फाइटर जेट्स तैनात थे।
प्रधानमंत्री ने नौसेना की एयर पावर डेमोंस्ट्रेशन भी देखा जिसमें MiG-29 लड़ाकू विमानों ने छोटे रनवे से दिन और रात दोनों समय में टेकऑफ और लैंडिंग की।
इसके बाद वे नौसैनिक अधिकारियों और जवानों के साथ बैठे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में नौसेना के कर्मियों ने कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनमें से एक विशेष गीत “कसम सिंदूर की” ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित था।
Will always cherish the cultural programme on board INS Vikrant last evening. The naval personnel are truly creative and versatile. They penned a song ‘Kasam Sindoor Ki’ which will remain etched in my memory. pic.twitter.com/3S6bruQAkT — Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी इस अनुभव से गहराई से प्रभावित हुए। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा, “आईएनएस विक्रांत पर कल शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम हमेशा याद रहेगा। नौसेना के जवान अत्यंत रचनात्मक और बहुमुखी हैं। उन्होंने ‘कसम सिंदूर की’ नामक एक गीत लिखा, जो हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेगा।”
जवानों के साथ भोजन और योग सत्र
प्रधानमंत्री ने ‘बड़ा खाना’ में नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों के साथ भोजन साझा किया। दिवाली की सुबह उन्होंने विक्रांत के डेक पर योग सत्र में भाग लिया और नौसेना की शानदार ‘स्टीम पास्ट’ और ‘फ्लाईपास्ट’ परेड देखी।
Bara Khana is an integral part of the armed forces traditions. At INS Vikrant last evening, took part in the Bara Khana with naval personnel. pic.twitter.com/y0MsHsuYvQ — Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
इसके बाद उन्होंने नौसेना कर्मियों को संबोधित किया और उन्हें दिवाली की मिठाइयाँ भेंट कीं।
पीएम मोदी और आईएनएस विक्रांत — एक विशेष जुड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2022 में आईएनएस विक्रांत का कमीशनिंग समारोह किया था। यह भारत में निर्मित पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत और देश का सबसे बड़ा युद्धपोत है।
आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना की मुख्य समुद्री ताकत का प्रतीक है और इसमें नौसेना की पूरी वायु क्षमता निहित है, जिसमें MiG-29K लड़ाकू विमान शामिल हैं।
पश्चिमी नौसैनिक बेड़े की शक्ति का प्रदर्शन
‘स्टीम पास्ट’ में जिन युद्धपोतों ने भाग लिया, उनमें शामिल थे, आईएनएस विक्रांत, आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस सूरत, आईएनएस मुरमुगाओ, आईएनएस चेन्नई, आईएनएस इम्फाल, आईएनएस कोलकाता, आईएनएस तुशील, आईएनएस तबर, आईएनएस तग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस दीपक और आईएनएस आदित्य।
आप सभी की तरह मुझे भी अपने परिवारवालों के साथ दिवाली मनाना बहुत पसंद है। यही वजह है कि इस पावन अवसर पर मैं देश की रक्षा में जुटे अपने सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों से हर साल मिलता हूं। इस बार यह सौभाग्य मुझे गोवा और कारवार के पास पश्चिमी समुद्री सीमा पर अपने फ्लैगशिप INS… pic.twitter.com/HEPZMSweDM — Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
‘फ्लाईपास्ट’ में चेतक (ध्वज और नौसैनिक निशान के साथ), MH-60R, सी किंग, कामोव-31, डॉर्नियर, P-8I और MiG-29K विमानों ने हिस्सा लिया।
देश के गर्व का प्रतीक
दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “आईएनएस विक्रांत भारत का गौरव है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है। मुझे आज भी वह दिन याद है जब कोच्चि में इसे नौसेना में शामिल किया गया था। इस दिवाली के पावन अवसर पर यहाँ आकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।”
INS Vikrant is India’s pride!
This is the largest warship constructed indigenously. I recall the programme in Kochi when it was commissioned. And now, today, I had the opportunity to be here to mark Diwali. pic.twitter.com/FRCh3K7hJ9 — Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
What's Your Reaction?