सलमान खुर्शीद का बयान: "अनुच्छेद 370 से यह आभास होता था कि कश्मीर देश से अलग है"

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक लाइन से हटकर बयान देते हुए कहा है कि कश्मीर की बड़ी समस्या अनुच्छेद 370 में झलकती थी, जिसे अब हटा दिया गया है..

सलमान खुर्शीद का बयान: "अनुच्छेद 370 से यह आभास होता था कि कश्मीर देश से अलग है"
31-05-2025 - 09:22 AM

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक लाइन से हटकर बयान देते हुए कहा है कि कश्मीर की बड़ी समस्या अनुच्छेद 370 में झलकती थी, जिसे अब हटा दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का तीव्र विरोध किया था।

क्या कहा सलमान खुर्शीद ने?

इंडोनेशिया में एक थिंक टैंक और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए खुर्शीद ने कहा, "कश्मीर की एक बड़ी समस्या थी, जो लंबे समय तक चली। उस सोच का प्रतिबिंब अनुच्छेद 370 में दिखता था, जिससे यह आभास होता था कि कश्मीर देश से अलग है। लेकिन अब अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है और इसे समाप्त कर दिया गया है।"

कश्मीर में लोकतंत्र और भागीदारी का हवाला

खुर्शीद ने यह भी कहा कि कश्मीर में अब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है और वहां एक निर्वाचित सरकार है। "आज कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार है। लोग अब उस समृद्धि को वापस नहीं खोना चाहते जो उन्हें मिली है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।