कांग्रेस शासन की निष्क्रियता का दौर देखने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब बेहिचक के जवाब देता हैः मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन के उस काले दौर का अंत हो गया है जब दुश्मन हमारी सेना के जवानों के सिर काट देता था..

कांग्रेस शासन की निष्क्रियता का दौर देखने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब बेहिचक के जवाब देता हैः मोहन यादव
12-05-2025 - 08:49 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन के उस काले दौर का अंत हो गया है जब दुश्मन हमारी सेना के जवानों के सिर काट देता था, क्योंकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करता।

कांग्रेस शासन की निष्क्रियता’

उन्होंने कहा, "समय बदल चुका है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब दुश्मन हमारे सैनिकों के सिर काट देते थे। हमारी सेना बार-बार सरकार से आदेश मांगती थी। (सेना कहती थी) 'आप हमें आदेश दीजिए, हम सब संभाल लेंगे।' वो दिन अब चले गए हैं।" यादव सीहोर जिले के पिपलानी गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भारत के दुश्मन किसी भी दुस्साहस की सोचने से पहले सौ बार सोचते हैं।

यादव ने आगे कहा, "अगर कोई हमें उकसाता है, तो नया भारत उसे बिना सज़ा के नहीं जाने देगा। यह एक गौरवशाली प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का युग है।"

इससे पहले दिन में, यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आदर्श गोंड समाज के 600 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में पिपलानी गांव में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।