एशिया कप विवाद: आखिर क्यों आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार और रऊफ को दी सज़ा?

एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तीन खिलाड़ियों (बुमराह, सूर्यकुमार और रऊफ) को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है जबकि अर्शदीप सिंह को क्लीन चिट..

एशिया कप विवाद: आखिर क्यों आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार और रऊफ को दी सज़ा?
05-11-2025 - 10:22 AM

दुबई/नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तीन खिलाड़ियों (बुमराह, सूर्यकुमार और रऊफ) को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है जबकि अर्शदीप सिंह को क्लीन चिट मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी (Official Warning) जारी की है।

यह घटना 28 सितंबर को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान हुई थी, जब बुमराह ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया। यह अनुच्छेद उस आचरण से जुड़ा है जो खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है

बुमराह ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए सज़ा स्वीकार कर ली, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट (Demerit Point) मिला और कोई औपचारिक सुनवाई आवश्यक नहीं रही। इस मामले की देखरेख आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने की।

आईसीसी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "जसप्रीत बुमराह (भारत) ने अनुच्छेद 2.21 के अंतर्गत आरोप स्वीकार किया है, जो खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है। उन्होंने प्रस्तावित सज़ा आधिकारिक चेतावनी को स्वीकार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला। चूंकि उन्होंने सज़ा स्वीकार की, इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी।"

हालांकि आईसीसी ने अपने बयान में घटना का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि मामला बुमराह के पाकिस्तान के गेंदबाज़ हारीस रऊफ को आउट करने के बाद उनके सेलिब्रेशन से जुड़ा है।

18वें ओवर में बुमराह ने अपनी तेज़ रफ्तार यॉर्कर से हारीस रऊफ के स्टंप्स उड़ा दिए। इसके बाद उन्होंने रऊफ के “जेट सेलिब्रेशन” की नकल करते हुए मुस्कुराते हुए जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

भारत ने इस फाइनल मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल किया।

 आईसीसी का पूरा फैसला: भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025

14 सितंबर 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान मैच

मैच रेफरी: रिची रिचर्डसन

  1. सूर्यकुमार यादव (भारत)अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन, खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला आचरण।
    सज़ा: मैच फीस का 30% जुर्माना, 2 डिमेरिट पॉइंट्स
  2. एस. फरहान (पाकिस्तान)वही अनुच्छेद उल्लंघन।
    सज़ा: आधिकारिक चेतावनी, 1 डिमेरिट पॉइंट
  3. हारीस रऊफ (पाकिस्तान)वही अनुच्छेद उल्लंघन।
    सज़ा: मैच फीस का 30% जुर्माना, 2 डिमेरिट पॉइंट्स

21 सितंबर 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान मैच

मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट

  1. अर्शदीप सिंह (भारत)अनुच्छेद 2.6 (आपत्तिजनक, अभद्र या अपमानजनक इशारे का प्रयोग) के उल्लंघन के आरोप से बरी
    कोई सज़ा नहीं।

28 सितंबर 2025 – फाइनल (भारत बनाम पाकिस्तान)

मैच रेफरी: रिची रिचर्डसन

  1. जसप्रीत बुमराह (भारत)अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन।
    सज़ा: आधिकारिक चेतावनी, 1 डिमेरिट पॉइंट (बिना औपचारिक सुनवाई)।
  2. हारीस रऊफ (पाकिस्तान)वही अनुच्छेद उल्लंघन (दोबारा)।
    सज़ा: मैच फीस का 30% जुर्माना, 2 अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट्स
    इस प्रकार, एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तीन खिलाड़ियों (बुमराह, सूर्यकुमार और रऊफ) को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि अर्शदीप सिंह को क्लीन चिट मिली।
    आईसीसी ने इन सभी मामलों में खेल की गरिमा बनाए रखने पर ज़ोर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।