"बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार?" विवादित बयान से घिरी कांग्रेस, माफी मांगकर दी सफाई
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी विवादों में आ गई है। शुक्रवार को कांग्रेस की केरल इकाई ने एक विवादित पोस्ट किया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल मच गई। यह पोस्ट जीएसटी (GST) में हालिया बदलावों को लेकर बीजेपी पर तंज कसने के मकसद से किया गया था, लेकिन इसमें बिहार की तुलना "बीड़ी" से कर दी गई, जिससे लोगों की भावनाएं..
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी विवादों में आ गई है। शुक्रवार को कांग्रेस की केरल इकाई ने एक विवादित पोस्ट किया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल मच गई। यह पोस्ट जीएसटी (GST) में हालिया बदलावों को लेकर बीजेपी पर तंज कसने के मकसद से किया गया था, लेकिन इसमें बिहार की तुलना "बीड़ी" से कर दी गई, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस ने वह पोस्ट एक्स (X) से हटा दिया और सफाई देते हुए लिखा – “हमारा तंज मोदी के चुनावी जुमले पर था, लेकिन इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। अगर किसी की भावना आहत हुई हो तो हम क्षमा चाहते हैं।”
विवादित पोस्ट क्या था?
हटाए गए पोस्ट में लिखा था, “बीड़ी और बिहार, दोनों की शुरुआत बी से होती है। अब इन्हें पाप की श्रेणी में नहीं माना जाएगा।”
इसके साथ जीएसटी दरों का चार्ट भी लगाया गया था, जिसमें दिखाया गया कि सिगार, सिगरेट और तंबाकू पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, जबकि बीड़ी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया। इसका अर्थ यह निकला कि बीड़ी को ‘सिन गुड्स’ (पाप वस्तुओं) की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।
बीजेपी और जेडीयू का तीखा हमला
यह पोस्ट सामने आते ही बीजेपी और उसकी सहयोगी जेडीयू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे पूरे राज्य का अपमान बताया। उन्होंने कहा – “पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय मां का अपमान किया, और अब पूरे बिहार का। यही कांग्रेस का असली चेहरा है, जिसे देश बार-बार देख रहा है।”
- भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा – “कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। मोदी जी की मां का अपमान करने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। क्या तेजस्वी यादव इस टिप्पणी का समर्थन करते हैं?”
पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान — यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। pic.twitter.com/VvliP16tTJ — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 5, 2025
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस, डीएमके और यहां तक कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी जैसे नेता भी बिहार के प्रति नफरत दिखा चुके हैं।
- जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने इसे “बेहद शर्मनाक” करार देते हुए कहा – “बी सिर्फ बीड़ी के लिए नहीं, बल्कि बुद्धि के लिए भी है, जिसकी कमी कांग्रेस में साफ दिख रही है। बी का मतलब बजट भी है, जो हर बार कांग्रेस को परेशान करता है जब बिहार को विशेष फंड मिलता है।”
What's Your Reaction?