भारत यात्रा पर तालिबान मंत्री की योजना अटकी, UNSC से यात्रा छूट पर रोड़ा

अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की प्रस्तावित भारत यात्रा फिलहाल अटक गई है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अभी तक उन्हें भारत आने के लिए आवश्यक यात्रा छूट (ट्रैवल वेवर) नहीं दी है। अफगान मीडिया ने दावा किया कि सुरक्षा परिषद ने मुत्ताकी को छूट देने से इनकार कर दिया है, हालांकि भारतीय सूत्रों का कहना है कि यात्रा की तिथियां अभी तय ही नहीं..

भारत यात्रा पर तालिबान मंत्री की योजना अटकी, UNSC से यात्रा छूट पर रोड़ा
06-09-2025 - 09:28 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की प्रस्तावित भारत यात्रा फिलहाल अटक गई है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अभी तक उन्हें भारत आने के लिए आवश्यक यात्रा छूट (ट्रैवल वेवर) नहीं दी है। अफगान मीडिया ने दावा किया कि सुरक्षा परिषद ने मुत्ताकी को छूट देने से इनकार कर दिया है, हालांकि भारतीय सूत्रों का कहना है कि यात्रा की तिथियां अभी तय ही नहीं हुई हैं।

तालिबान नेता पर लगे संयुक्त राष्ट्र के यात्रा प्रतिबंध के चलते भारत को उनके आगमन के लिए परिषद की मंजूरी लेनी होगी।

भारतीय सरकारी सूत्रों ने उस समय यह खबर खारिज की थी कि भारत ने छूट के लिए आवेदन किया है। उनका कहना था कि भारत तभी UNSC से यात्रा छूट मांगेगा जब यात्रा की तिथियां अंतिम रूप से तय होंगी। यह यात्रा तालिबान नेता की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होती, जिसे काबुल को भारत की ओर से दी जा रही मानवीय सहायता के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक माना जा रहा था।

इससे पहले मुत्ताकी की पाकिस्तान यात्रा भी उसी कारण से रद्द हो चुकी है, जब सुरक्षा परिषद ने उन्हें यात्रा छूट देने से इनकार कर दिया था।

हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुत्ताकी से बातचीत कर अफगानिस्तान में आए हालिया भूकंप में जान गंवाने वालों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की थी और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की थी। वहीं, भारत-अफगान रिश्तों में सुधार की दिशा में आगे बढ़ते हुए विदेश सचिव विक्रांत मिस्री ने इस साल जनवरी में दुबई में मुत्ताकी से मुलाकात की थी और अफगान जनता की तात्कालिक विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की भारत की तत्परता जताई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।