बीजेपी घबराई, राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को पूरे देश में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि यही बढ़ता समर्थन सत्ता में बैठी बीजेपी को बेचैन कर रहा है और हाल ही में पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ हमला इसी घबराहट..

बीजेपी घबराई, राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
31-08-2025 - 11:17 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा’  को पूरे देश में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि यही बढ़ता समर्थन सत्ता में बैठी बीजेपी को बेचैन कर रहा है और हाल ही में पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ हमला इसी घबराहट और डर की उपज है।

अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी में काले फीते बांधकर बिहार कांग्रेस कार्यालय पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने इस घटना को “लोकतंत्र पर हमला” करार देते हुए कहा— यह केवल कांग्रेस पार्टी पर हमला नहीं है, बल्कि बिहार की लोकतांत्रिक विरासत पर चोट है। बिहार तपस्या, बलिदान, प्रेम और क्रांति की धरती है। इसी धरती से महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का आंदोलन शुरू किया था। कांग्रेस पर हमला दरअसल इन मूल्यों पर हमला है।”

राय ने दोहराया कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा’ को मिल रहा अपार समर्थन बीजेपी को विचलित कर रहा है। उन्होंने कहा— राहुल गांधी ने बिहार की धरती से ऐलान किया है कि अब वोट की चोरी नहीं होने देंगे। कांग्रेस और महागठबंधन पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे और इन वोट चोरों को पूरे देश के सामने बेनकाब करेंगे।”

राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी दबाव या धमकी से पीछे हटने वाली नहीं है। हम न डरेंगे, न पीछे हटेंगे और न झुकेंगे। हम गांधीवादी विचारों के सिपाही हैं, जो अहिंसा, साहस और सत्य के रास्ते पर चलने वाले हैं। बीजेपी जितनी हिंसा करेगी, हम उतनी ही मजबूती से जनता से जुड़ेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और महागठबंधन को मिल रहा जनसमर्थन बीजेपी को स्वीकार नहीं हो रहा। राय ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को अपना विकल्प मान रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।