बंगाल विधानसभा में हंगामा: बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर MLAs पर मारपीट कराने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के हालिया घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला, आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा को “हंगामे और उन्माद” का मैदान बना दिया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने संवैधानिक विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध “अपमानजनक” टिप्पणियां..

बंगाल विधानसभा में हंगामा: बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर MLAs पर मारपीट कराने का आरोप लगाया
05-09-2025 - 09:28 AM

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा के हालिया घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला, आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा को “हंगामे और उन्माद” का मैदान बना दिया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने संवैधानिक विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध “अपमानजनक” टिप्पणियां कीं।

बीजेपी का आरोप – “हिंसा और मारपीट का निर्देशन”

भाटिया ने कहा कि बंगाल में भाजपा विधायकों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार विधानसभा में मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्शल्स को हमारे विधायकों पर हाथ उठाने का इशारा किया गया। BJP MLAs को पीटा गया, कुछ बेहोश हुए, घायल हुए और एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने पड़े।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय राजनीति में असभ्य भाषा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की थी, और अब इसे ममता बनर्जी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने असभ्य और अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल शुरू किया… अब ममता एनार्किस्ट बनर्जी बंगाल में अराजकता की आग को आगे बढ़ा रही हैं।”

मुख्यमंत्री पर तीखे आरोप

भाटिया ने बनर्जी को “जंगल राज की प्रतीकबताते हुए कहा..

  • जो संविधान की रक्षा करने की शपथ लेकर आए थे, वही आज इसे लाइव टीवी पर नोच रही हैं।”
  • उन्होंने उनकी अपेमेंट राजनीति पर भी हमला किया और कहा, वे रोहिंग्याओं को पसंद करती हैं लेकिन ईमानदार प्रधानमंत्री पर हमला करती हैं। उनके लिए धर्म और वोट बैंक संवैधानिक औचित्य से ऊपर हैं।”

भाटिया ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि “वे अब मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं और बंगाल की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि

ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब बंगाल में राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। विधानसभा में हंगामा और भाजपा विधायकों के साथ कथित मारपीट ने राज्य में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।