'जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हों वहां न जाएं': उमर अब्दुल्ला के कश्मीर निमंत्रण पर सुवेंदु अधिकारी का विवादित बयान

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा बंगाल के लोगों को केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर आने के निमंत्रण पर प्रतिक्रिया..

'जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हों वहां न जाएं': उमर अब्दुल्ला के कश्मीर निमंत्रण पर सुवेंदु अधिकारी का विवादित बयान
13-07-2025 - 07:17 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा बंगाल के लोगों को केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर आने के निमंत्रण पर प्रतिक्रिया दी।

सुवेंदु अधिकारी ने बंगालवासियों से कश्मीर न जाने की अपील करते हुए कहा कि यह एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग जम्मू जाएं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की याद दिलाते हुए कहा कि वहां "सिंदूर और शरीर के अंगों की जांच कर हत्या की गई थी।"

उन्होंने कहा, "कोई बंगाली कश्मीर नहीं जाएगा। मैं यह पार्टी की निष्ठा से कह रहा हूं.. जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हों, वहां मत जाओ। अगर जम्मू-कश्मीर जाना ही है, तो जम्मू जाओ। वहां मरने से पहले शरीर के अंगों और सिंदूर की जांच की गई थी। हिमाचल प्रदेश जाओ, वह देव भूमि है। उत्तराखंड और ओडिशा जाओ। हमें देश के हर हिस्से में जाना चाहिए… मैं बंगाल के लोगों को चेतावनी दे रहा हूं – मुस्लिम बहुल इलाकों में न जाएं। आपका जीवन आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपने जीवन, बच्चों और महिलाओं की रक्षा करें…"

अधिकारी के इस बयान की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि पहलगाम घटना के दौरान भाजपा द्वारा किए गए उच्च नैतिकता के दावों की पोल अब खुल गई है।

कांग्रेस नेता कर्रा ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
उन्होंने कहा, "भाजपा की मानसिकता उजागर हो गई है। पहलगाम की घटना के समय जो उच्च नैतिकता की बातें की गई थीं, वे अब खोखली साबित हो रही हैं। अगर यह बयान भाजपा की मानसिकता नहीं है, तो उस व्यक्ति को उसके पद से हटाया जाए और पार्टी से निकाला जाए। तभी हम मानेंगे कि यह भाजपा की सोच नहीं है। वरना यह माना जाएगा कि यह बयान भाजपा की सोच के तहत ही दिया गया है…"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।