गाज़ा अस्पताल पर हमले में 20 की मौत: इज़राइल ने कहा – "जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाते", नेतन्याहू ने जताया अफसोस

गाज़ा के खान यूनिस स्थित अस्पताल पर इज़राइल के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाँच पत्रकार भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने सफाई देते हुए कहा कि वह जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता और इस स्थिति के लिए हमास को ज़िम्मेदार..

गाज़ा अस्पताल पर हमले में 20 की मौत: इज़राइल ने कहा – "जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाते", नेतन्याहू ने जताया अफसोस
26-08-2025 - 10:54 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

तेल अवीव। गाज़ा के खान यूनिस स्थित अस्पताल पर इज़राइल के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाँच पत्रकार भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने सफाई देते हुए कहा कि वह जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता और इस स्थिति के लिए हमास को ज़िम्मेदार ठहराया।

IDF की सफाई

  • IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफ़ी डेफ्रिन ने बयान जारी कर कहा..
    “IDF जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता। हम हर संभव प्रयास करते हैं कि नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुँचे, जबकि हमारे सैनिकों की सुरक्षा भी बनी रहे।”
  • IDF ने हमास पर आरोप लगाया कि वह अस्पतालों और अन्य नागरिक ढाँचों को ढाल बनाकर इस्तेमाल करता है।
  • बयान में कहा गया कि हमास ने पहले भी नासिर अस्पताल से ऑपरेशन चलाया था।
  • प्रवक्ता ने कहा, हमास ने यह युद्ध शुरू किया और असंभव हालात पैदा किए। वह अब भी हमारे 50 बंधकों को रोककर युद्ध खत्म होने नहीं दे रहा। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और निर्दोष लोगों को हुई क्षति पर खेद है।”

नेतन्याहू का बयान

  • इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण हादसा” (tragic mishap) बताया।
  • उन्होंने कहा, इज़राइल गाज़ा के नासिर अस्पताल में हुए इस दुखद हादसे पर गहरा खेद व्यक्त करता है। इज़राइल पत्रकारों, चिकित्सा कर्मियों और सभी नागरिकों के काम की कद्र करता है।”
  • नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइली सेना इस हमले की जांच कर रही है।

दूसरी बार हमले में मारे गए पत्रकार

बड़ी संख्या में मौतें उस समय हुईं जब इज़राइल ने अस्पताल परिसर को दूसरी बार निशाना बनाया। इस दौरान वहाँ पत्रकार और राहतकर्मी मौजूद थे, जो मदद कर रहे थे।

मारे गए पाँच पत्रकार

इस हमले में जान गंवाने वाले पत्रकारों के नाम इस प्रकार हैं..

  1. होस्साम अल-मसरीफोटो जर्नलिस्ट, रॉयटर्स
  2. मोहम्मद सलामाफोटो जर्नलिस्ट, अल जज़ीरा
  3. मरियम अबू दक्काफ्रीलांस पत्रकार, एसोसिएटेड प्रेस समेत कई मीडिया संस्थानों से जुड़ी
  4. मुआज़ अबू ताहाफ्रीलांस पत्रकार, रॉयटर्स समेत कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों से जुड़े
  5. अहमद अबू अज़ीज़फ्रीलांस पत्रकार, Quds Feed Network और अन्य आउटलेट्स के लिए कार्यरत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।