विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम के लिए अच्छी खबर..! पेमेंट्स सर्विसेज को RBI की बड़ी मंजूरी

वन97 कम्युनिकेशंस (Vijay Shekhar Sharma के नेतृत्व वाली पेटीएम की मूल कंपनी) की सहायक कंपनी Paytm Payments Services Ltd (PPSL) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में संचालन के लिए "इन-प्रिंसिपल" (सैद्धांतिक) मंजूरी मिल..

विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम के लिए अच्छी खबर..! पेमेंट्स सर्विसेज को RBI की बड़ी मंजूरी
13-08-2025 - 10:41 AM

मुंबई। वन97 कम्युनिकेशंस (Vijay Shekhar Sharma के नेतृत्व वाली पेटीएम की मूल कंपनी) की सहायक कंपनी Paytm Payments Services Ltd (PPSL) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में संचालन के लिए "इन-प्रिंसिपल" (सैद्धांतिक) मंजूरी मिल गई है।

वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को नियामकीय दाखिले (रेगुलेटरी फाइलिंग) में इस विकास की जानकारी दी।

इस कदम के साथ ही केंद्रीय बैंक द्वारा 25 नवंबर 2022 से लगाया गया वह प्रतिबंध भी हट गया है, जिसके तहत PPSL को नए व्यापारियों (मर्चेंट्स) को जोड़ने से रोका गया था।

कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "Paytm Payments Services Limited (PPSL), जो One 97 Communications Limited (OCL या कंपनी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आपको सूचित करना है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 12 अगस्त 2025 को अपने पत्र के जरिए PPSL को ‘पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007’ के तहत ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में संचालन के लिए ‘इन-प्रिंसिपल’ मंजूरी दे दी है।”

कंपनी ने मार्च 2020 में इस अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) से जुड़े कुछ अनुपालन (कंप्लायंस) मुद्दों के कारण इसमें देरी हो गई थी।

RBI की यह मंजूरी ऐसे समय आई है, जब कुछ ही हफ्ते पहले चीनी कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी और कंपनी से पूरी तरह बाहर हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।