गोविंदा की माफ़ी से सुनीता आहूजा आहत: बोलीं—“ज़रूरत ही नहीं थी इस सफ़ाई की, बहुत बुरा लगा”

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने पारिवारिक पुजारी पंडित मुकेश शुक्ला को लेकर दिए गए बयानों पर गोविंदा द्वारा सार्वजनिक माफ़ी मांगने के बाद अब सुनीता ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी..

गोविंदा की माफ़ी से सुनीता आहूजा आहत: बोलीं—“ज़रूरत ही नहीं थी इस सफ़ाई की, बहुत बुरा लगा”
15-11-2025 - 11:39 AM

मुंबई। अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने पारिवारिक पुजारी पंडित मुकेश शुक्ला को लेकर दिए गए बयानों पर गोविंदा द्वारा सार्वजनिक माफ़ी मांगने के बाद अब सुनीता ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने नये YouTube व्लॉग में साफ़ कहा कि गोविंदा का हाथ जोड़कर माफी मांगना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया।

मैं कभी नहीं चाहूँगी कि गोविंदा किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें”

अपने व्लॉग में सुनीता ने कहा, सुना है कि मैंने गलत शब्द इस्तेमाल किए… मेरे सम्मानित गोविंदा जी, जो मेरे पति हैं, उन्होंने तो हाथ जोड़कर माफी तक मांग ली जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। ची ची (गोविंदा), मैं कभी नहीं चाहूँगी कि आप किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें।”

मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, सिर्फ़ अपना अनुभव बताया”

सुनीता ने कहा कि उन्होंने न तो किसी का नाम लिया था और न ही किसी पर सीधा आरोप लगाया था।
ऐसी बातें मेरे साथ हुई थीं, इसलिए मैंने बोला। अगर किसी को दुख पहुँचा है तो मैं हर सिद्धपीठ गुरु और हर मंदिर के गुरु से माफ़ी चाहती हूँ,” उन्होंने कहा।

लेकिन उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर सफ़ाई क्यों दी।
अभी गोविंदा जी के घर पर तीन पंडित हैं; उन्हें कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं थी। मुझे बहुत बुरा लगा।”

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद तब भड़का जब सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में एक “फ्रॉड गॉडमैन” का ज़िक्र किया और इशारा किया कि “हमारे घर में भी एक है।” 
उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक पुजारी महंगे-से-महंगे पूजा-पाठ करवाने का सुझाव देते हैं और लाखों रुपये मांगते हैं। उन्होंने कहा था, मैं कहती हूँ कि अपनी पूजा खुद कर लो, तुम्हारी पूजा गोविंदा की मदद नहीं करेगी,” 

रिश्ते में तनाव की अफ़वाहें भी बढ़ीं

यह पूरा विवाद ऐसे समय में आया है जब पहले से ही गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में तनाव की अफ़वाहें चर्चा में हैं। साल 1987 में शादी करने वाला यह कपल लगभग चार दशक से साथ है, लेकिन हालिया घटनाओं ने एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।