वेब सीरिज में बोल्ड सीन्स की झड़ी लगा रहीं टीवी की संस्कारी बहुएं 

<p><em><strong>हिना खान से लेकर श्वेता तिवारी तक टीवी कई ऐसी एक्ट्रेसेस है, जिन्होंने सीरियल में सिर से पल्लू न उतरने दिया और जैसे ही ओटीटी पर आईं अपने बोल्ड अवतार से होश उड़ा दिए।&nbsp;</strong></em></p>

वेब सीरिज में बोल्ड सीन्स की झड़ी लगा रहीं टीवी की संस्कारी बहुएं 
20-05-2023 - 07:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की एक्ट्रेसेस भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। कई बार टीवी एक्ट्रेसेस ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। इन अभिनेत्रियों में से कुछ तो ऐसी हैं, जिन्होंने सीरियल में संस्कारी बहुओं का किरदार निभाया था, लेकिन ओटीटी वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स देकर बवाल मचा चुकी हैं। इनमें से कुछ टीवी एक्ट्रेसेज के वीडियो तो आज भी वायरल होते हैं।
हिना खान
इस लिस्ट में पहला नाम हिना खान का है। हिना टीवी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संस्कारी बहू अक्षरा के किरदार में नजर आई थी। लेकिन ‘डैमेज्ड’ और ‘हैक्ड’ में हिना का एक अलग ही अवतार देखने को मिला।
करिश्मा शर्मा 
करिश्मा शर्मा ने कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन ‘रागिनी एमएमएस 2’ में एक्ट्रेस का बदला अवतार देख सबके होश उड़ गए थे।
रिद्धि डोगरा 
इस लिस्ट में टीवी की संस्कारी बहू रिद्धि डोगरा का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने ‘द मैरीड वुमन’ में कई बोल्ड सीन्स दिए थे, जो आज भी खूब वायरल होते हैं। 
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन वेब सीरीज माया में एक्ट्रेस ने सारी हदें पार कर दी थी। शमा सिकंदर ने इसके अलावा ‘सेक्साहॉलिक’ में बोल्ड सीन्स दिए थे।
श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ‘हम तुम एंड देम’ में कई बोल्ड सीन्स दिए थे। इसमें से कुछ लिप-लॉक सीन्स आज भी वायरल होते हैं। 
त्रिधा चौधरी
एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने टीवी शो से नाम कमाया था। लेकिन बाद में वो बोल्ड सीन्स के चलते वेब सीरीज की दुनिया में छा गई। एक्ट्रेस ने ‘आश्रम’ में कई बोल्ड सीन्स दिए थे।
निया शर्मा 
निया शर्मा कई टीवी शोज में नजर आती हैं, लेकिन वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 में जो उनका अवतार देखने को मिला वो पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। 
संजीदा शेख 
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख कई बार अपनी बोल्ड फोटोज के लिए ट्रोल होती रहती हैं। संजीदा शेख ने सीरीज गहराइयां में कई बोल्ड सीन्स दिए थे। उनके इस नए अवतार ने सबको हैरान कर दिया था।
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल ने एक्टर वरुण सूद के साथ ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2’ में कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। इन दोनों के इंटीमेट सीन्स खूब वायरल भी हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।