आरएसएस और ओरियन ग्रीन्स का हरित घर दर्शन कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण, जयपुर प्रान्त की गतिविधि के अंतर्गत हरित घर दर्शन कार्यक्रम एवं गोष्ठी व परिचर्चा का ओरियन ग्रीन्स द्वारा आयोजन किया गया..
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण, जयपुर प्रान्त की गतिविधि के अंतर्गत हरित घर दर्शन कार्यक्रम एवं गोष्ठी व परिचर्चा का ओरियन ग्रीन्स द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर प्रान्त, महानगर, विद्याधर भाग व ओरियन ग्रीन्स के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वृक्ष पूजन से हुई व ओरियन ग्रीन्स की औषधीय वाटिका भ्रमण व जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के आगामी कार्यक्रमों के बारे में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने इको मित्रम ऐप की जानकारी साझा की। अशोक शर्मा एवं नीता उपाध्याय कार्यक्रम के संयोजक रहे।
इस कार्यक्रम में माननीय क्षेत्रीय संघ संचालक डॉक्टर रमेश अग्रवाल का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
What's Your Reaction?