पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का अमेरिका में परमाणु धमकी भरा बयान

फ़्लोरिडा के टैम्पा में एक निजी कार्यक्रम में मुनीर ने कहा, “हम एक परमाणु राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ डुबो देंगे..

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का अमेरिका में परमाणु धमकी भरा बयान
11-08-2025 - 11:48 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

टैम्पा। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ असाधारण परमाणु धमकी दी है। ThePrint की रिपोर्ट के अनुसार, फ़्लोरिडा के टैम्पा में एक निजी कार्यक्रम में मुनीर ने कहा, हम एक परमाणु राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ डुबो देंगे।” यह डिनर व्यवसायी अदनान असद, मानद कॉन्सुल, टैम्पा द्वारा आयोजित था।

सिंधु जल संधि और बांधों को लेकर धमकी

मुनीर ने सिंधु जल संधि का ज़िक्र करते हुए कहा, हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए और फिर 10 मिसाइलों से उसे खत्म कर देंगे। सिंधु नदी भारतीयों की पैतृक संपत्ति नहीं है… हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, अलहम्दुलिल्लाह।”

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में मेहमानों को डिजिटल डिवाइस ले जाने से रोका गया था और भाषण का कोई आधिकारिक टेक्स्ट जारी नहीं किया गया—इसे मौजूद प्रतिभागियों की यादों के आधार पर पुनर्निर्मित किया गया।

भारत पर तंज और सैन्य-राजनीतिक टिप्पणी

  • चार दिन की जंग” में भारतीय क्षति का खुलासा न करने पर मुनीर ने कहा, भारतीयों को अपने नुकसान स्वीकार करने चाहिए..मैंने पेशकश की थी कि पाकिस्तान के नुकसान का आंकड़ा जारी करेंगे, अगर भारत भी ऐसा करे।”
  • भारत-पाकिस्तान तुलना पर कहा, भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है जो हाईवे पर फर्राटे से चल रही है और हम बजरी से भरा डंप ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकराए, तो नुकसान किसका होगा?”
  • राजनीति में सेना की भूमिका पर बोले,जैसे युद्ध केवल जनरलों पर नहीं छोड़ा जा सकता, वैसे ही राजनीति केवल राजनेताओं पर नहीं छोड़ी जा सकती।”

पाकिस्तानी प्रवासी और धार्मिक पहचान

मुनीर ने पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय से देश के लिए अधिक योगदान देने को कहा और कहा, किसी की मां काली हो सकती है, किसी की धरती-मां काली हो सकती है लेकिन मां, मां होती है।”
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान “कलिमा के आधार पर स्थापित केवल दो राज्यों में से एक” है—पहला मदीना और दूसरा पाकिस्तान और ईश्वर इसे ऊर्जा व प्राकृतिक संसाधनों से नवाज़ेगा।

कूटनीतिक ‘मास्टरक्लास’ और ट्रम्प को नोबेल नामांकन

कूटनीति पर टिप्पणी करते हुए मुनीर ने मजाक में कहा, हमें प्रतिद्वंद्वी शक्तियों के बीच संतुलन साधने पर मास्टरक्लास देनी चाहिए… हमने डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया, क्योंकि हम कंजूस नहीं हैं।”

पृष्ठभूमि और मौजूदा तनाव

  • रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को परमाणु धमकी दी गई।
  • मुनीर हाल ही में वॉशिंगटन के दौरे पर गए और शीर्ष अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की।
  • उन्होंने अप्रैल 22 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिना सबूत भारत पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया।
  • इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान मिशन की ताकत घटाई और उसके सैन्य अताशे निष्कासित कर दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।