इराक-सीरिया पर कहर बनकर टूटा अमरीका का गुस्सा: एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40

<p><em>इराक-सीरिया में ईरान समर्थित ठिकानों पर अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की है, इस अटैक में 40 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के ऑफिस ने दी।&nbsp;</em></p>

इराक-सीरिया पर कहर बनकर टूटा अमरीका का गुस्सा: एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40
04-02-2024 - 02:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक बयान में कहा गया है कि हमलों को इराक की संप्रभुता के खिलाफ नई आक्रामकता के रूप में लिया गया है। बयान में इस हमले की निंदा की गई है। साथ ही इस बात से इनकार किया कि इराक सरकार ने पहले से ही वॉशिंगटन के साथ बातचीत की थी। इस तरह के दावों को झूठा करार दिया है। 
इराक सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कई अमेरिकी विमानों ने आकाशत और अल-कैम क्षेत्रों में बमबारी की, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल थे जहां हमारे सुरक्षा बल तैनात हैं, साथ ही आसपास के नागरिक स्थान भी शामिल थे। इस जबरदस्त हमले के कारण नागरिकों समेत 40 लोग मारे गए हैं और 25 घायल हो गए हैं। इसके अलावा हमले के कारण आवासीय भवनों और नागरिकों की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।