जिला बैडमिंटन चुनाव में अनिल मेहता अध्यक्ष, मनोज दासोत सचिव व अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए
शनिवार को जयपुर के प्रतिष्ठित जय क्लब में जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए अनिल मेहता, सचिव पद के लिए मनोज दासोत व कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल गुप्ता को निर्विरोध चुना गया..
जयपुर। शनिवार को जयपुर के प्रतिष्ठित जय क्लब में जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी केके माथुर के अनुसार डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल के पर्यवेक्षक राजेश कुमार टेलर, जिला ओलंपिक कमेटी के पर्यवेक्षक राहुल तंवर व राजस्थान बैडमिंटन संघ की पर्यवेक्षक केके शर्मा की उपस्थिति में चुनाव कराए गए।
इसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए अनिल मेहता, सचिव पद के लिए मनोज दासोत व कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा प्रकाश शर्मा व प्रदीप बाहेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कालानी, अलका बत्रा,रितु लोहिया, और जॉर्ज थॉमस उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार पाटनी, पवन कुमार शर्मा, विजय सिंह व संजय भार्गव संयुक्त सचिव पद चुने गये।
वीरेंद्र भार्गव, सुधीर अत्रे, विकास माथुर, श्रीपाल संचेती, रामबल राठौर, गौरव जैन, सुगन चौधरी और विकास बोरड कार्यकारणी सदस्य के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव से पहले हुई वार्षिक आमसभा में सभी मिनिट्स व अकाउंट पास किए गए तथा ऑडिटर की नियुक्ति हुई।
जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चीफ पैट्रन पूर्व चीफ जस्टिस एनके जैन व पूर्व एडवोकेट जनरल गोविंद सिंह बाफना तथा पैट्रन ओपी मीना, सुनील बंसल, हिंगलाज दान, सुनील कालानी, सुबोध डाकवाला, भरत सनेजा और राजीव नागौरी होंगे
कार्यक्रम के अंत चीफ पैट्रन जस्टिस एनके जैन तथा सचिव मनोज दासोत ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा ने जयपुर जिला संघ को बैडमिंटन के उत्थान के लिए किए गए कार्य के लिए सरहाना की। जिला सचिव मनोज दासोत ने बताया कि विभिन्न समितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा।
What's Your Reaction?