पांच साल बाद भारत फिर देगा चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीज़ा
भारत अब 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा जारी करना फिर से शुरू करेगा। यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब पांच साल पहले अरुणाचल प्रदेश के गलवान घाटी में हुए सैन्य संघर्ष के बाद वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया रोक दी गई..
नयी दिल्ली। भारत अब 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा जारी करना फिर से शुरू करेगा। यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब पांच साल पहले अरुणाचल प्रदेश के गलवान घाटी में हुए सैन्य संघर्ष के बाद वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। यह जानकारी रॉयटर्स ने चीन स्थित भारतीय दूतावास के हवाले से दी है।
भारत और चीन के बीच तनाव जून 2020 में उस समय चरम पर पहुंच गया था जब गलवान घाटी में विवादित हिमालयी सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इसके जवाब में भारत ने चीनी निवेशों पर सख्ती की, सैकड़ों लोकप्रिय चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया और यात्री उड़ानों को भी सीमित कर दिया था।
चीनी सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत का चीन में दूतावास ने बुधवार को अपने Sina Weibo अकाउंट पर घोषणा की कि 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिक भारत का पर्यटक वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें और व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों को बीजिंग, शंघाई और दक्षिण चीन के ग्वांगझोउ स्थित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्रों में जमा करें।”
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह 2020 के निलंबन के बाद पहली बार है जब भारत चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीज़ा जारी करेगा।
What's Your Reaction?