भारत का सबसे तेज धावक! गुरिंदरवीर सिंह ने इंडियन ग्रां प्री 1 में तोड़ा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए इंडियन ग्रां प्री 1 में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार 10.20 सेकंड में दौड़ पूरी कर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

भारत का सबसे तेज धावक! गुरिंदरवीर सिंह ने इंडियन ग्रां प्री 1 में तोड़ा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड
30-03-2025 - 12:47 PM

नयी दिल्ली। गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए इंडियन ग्रां प्री 1 में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार 10.20 सेकंड में दौड़ पूरी कर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

24 वर्षीय पंजाब के इस एथलीट, जो रिलायंस की ओर से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, ने अक्टूबर 2023 में मणिकांत होबलीधर द्वारा बनाए गए 10.23 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गुरिंदरवीर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 2021 में 10.27 सेकंड था।

रिलायंस का ही प्रतिनिधित्व कर रहे मणिकांत होबलीधर ने 10.22 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 0.01 सेकंड का सुधार किया। यह प्रदर्शन पुरुषों की 100 मीटर फ़ाइनल रेस डी में हुआ।

लगे हुए पांचवें और छठे लेन में दौड़ते हुए सिंह और होबलीधर शुरुआत में बराबरी पर रहे, लेकिन अंतिम समय में गुरिंदरवीर ने बढ़त बना ली और पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड से तोड़ दिया।

इस स्पर्धा में रिलायंस का दबदबा कायम रहा, क्योंकि अमलान बोरगोहेन ने 10.43 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।