ट्रंप का बड़ा दावाःगुप्त मिशन से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कराए 100 मिलियन बैरल तेल, बोले- 'ईरान का खेल खत्म'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने एक गुप्त सैन्य अभियान के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य से 100 मिलियन (10 करोड़) बैरल तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है। उनके अनुसार, यह अभियान ईरान द्वारा फरवरी के अंत से लगाए गए समुद्री अवरोध को दरकिनार करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया..
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने एक गुप्त सैन्य अभियान के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य से 100 मिलियन (10 करोड़) बैरल तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है। उनके अनुसार, यह अभियान ईरान द्वारा फरवरी के अंत से लगाए गए समुद्री अवरोध को दरकिनार करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
ट्रंप ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान साझा की।
ट्रुथ सोशल पर किया बड़ा ऐलान
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा,
200 से ज्यादा जहाज सुरक्षित निकले
ट्रंप ने आगे दावा किया कि इस अभियान के दौरान 200 से अधिक व्यावसायिक जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने में सफल रहे।
उन्होंने कहा,
व्हाइट हाउस में भी दोहराया दावा
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,
उन्होंने यह भी दावा किया कि व्यावसायिक जहाज रात के समय बिना लाइट जलाए बेहद गोपनीय तरीके से जलडमरूमध्य से गुजरते रहे, जिससे ईरान को उनके आवागमन की भनक नहीं लगी।
फरवरी से जारी है होर्मुज संकट
ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर समुद्री अवरोध लागू कर दिया था।
वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर
होर्मुज जलडमरूमध्य में लंबे समय से जारी तनाव और आवाजाही में बाधा के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों में भारी अस्थिरता देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और कई देशों की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है।
हालांकि, ट्रंप के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका या अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की ओर से अभी तक इस कथित गुप्त अभियान के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
What's Your Reaction?