अमेरिकी टैरिफ बढ़ने के बाद जयशंकर और मार्को रूबियो की न्यूयॉर्क में पहली मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। यह उनकी पहली आमने-सामने की बैठक है, जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाकर शुल्क को कुल 50% तक पहुंचा दिया..

अमेरिकी टैरिफ बढ़ने के बाद जयशंकर और मार्को रूबियो की न्यूयॉर्क में पहली मुलाकात
23-09-2025 - 09:46 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। यह उनकी पहली आमने-सामने की बैठक है, जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाकर शुल्क को कुल 50% तक पहुंचा दिया है। यह फैसला दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीदारी के कारण लिया गया था।

जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा— आज सुबह न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री रूबियो से मिलकर अच्छा लगा। हमारी बातचीत में कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। यह सहमति बनी कि प्राथमिक क्षेत्रों पर प्रगति के लिए निरंतर संवाद आवश्यक है। हम संपर्क में बने रहेंगे।”

यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र के इतर हुई। इससे पहले जयशंकर और रूबियो की मुलाकात इस साल जनवरी और जुलाई की शुरुआत में वॉशिंगटन में हुई थी।

जयशंकर रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं, जहां वह उच्च-स्तरीय UNGA सप्ताह के दौरान कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा, वे 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल डिबेट में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य भी देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।