Karwa Chauth 2025: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें प्रमुख शहरों में चांद निकलने का सटीक समय
सुहागिन महिलाओं के सबसे पावन त्योहारों में से एक करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) इस साल गुरुवार, 10 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती ..
जयपुर। सुहागिन महिलाओं के सबसे पावन त्योहारों में से एक करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) इस साल गुरुवार, 10 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती हैं।
हर साल की तरह इस बार भी सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि करवा चौथ की रात चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ 2025 के लिए शहरवार चांद निकलने का समय
|
शहर |
चांद निकलने का समय |
|
दिल्ली (Delhi) |
रात 08:13 बजे |
|
नोएडा (Noida) |
रात 08:13 बजे |
|
मुंबई (Mumbai) |
रात 08:55 बजे |
|
कोलकाता (Kolkata) |
रात 07:41 बजे |
|
चंडीगढ़ (Chandigarh) |
रात 08:08 बजे |
|
पंजाब (Punjab) |
रात 08:10 बजे |
|
जम्मू (Jammu) |
रात 08:11 बजे |
|
लुधियाना (Ludhiana) |
रात 08:11 बजे |
|
देहरादून (Dehradun) |
रात 08:04 बजे |
|
शिमला (Shimla) |
रात 08:06 बजे |
|
पटना (Patna) |
रात 07:48 बजे |
|
लखनऊ (Lucknow) |
रात 08:02 बजे |
|
कानपुर (Kanpur) |
रात 08:06 बजे |
|
प्रयागराज (Prayagraj) |
रात 08:02 बजे |
|
इंदौर (Indore) |
रात 08:33 बजे |
|
भोपाल (Bhopal) |
रात 08:26 बजे |
|
अहमदाबाद (Ahmedabad) |
रात 08:47 बजे |
|
चेन्नई (Chennai) |
रात 08:37 बजे |
|
बेंगलुरु (Bengaluru) |
रात 08:48 बजे |
|
जयपुर (Jaipur) |
रात 08:22 बजे |
|
रायपुर (Raipur) |
रात 07:43 बजे |
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ का पर्व प्यार, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सर्गी खाती हैं, दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद के दर्शन कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।चांद के निकलते ही वातावरण में खुशियों की लहर दौड़ जाती है।हर सुहागन के चेहरे पर चमक और आस्था की रोशनी झिलमिलाती है।
What's Your Reaction?