"सभी बंधक घर लौट रहे हैं": इजराइल-हमास शांति समझौते के बाद व्हाइट हाउस का संदेश

इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर होने के बाद व्हाइट हाउस ने एक आशाजनक संदेश साझा किया,“सभी बंधक घर लौट रहे हैं।” यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बंधक परिवारों से बातचीत के बाद..

"सभी बंधक घर लौट रहे हैं": इजराइल-हमास शांति समझौते के बाद व्हाइट हाउस का संदेश
09-10-2025 - 03:11 PM

वॉशिंगटन। इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर होने के बाद व्हाइट हाउस ने एक आशाजनक संदेश साझा किया,सभी बंधक घर लौट रहे हैं।” यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बंधक परिवारों से बातचीत के बाद आया।

ट्रंप बोले — यह अरब दुनिया, इजराइल और अमेरिका के लिए ‘महान दिन’

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मुझे गर्व है यह बताते हुए कि इजराइल और हमास ने हमारे शांति समझौते के पहले चरण पर सहमति दे दी है। इसका मतलब है कि सभी बंधकों की जल्द रिहाई होगी और इजराइल अपनी सेना को एक सहमति-रेखा तक वापस बुलाएगा। यह मजबूत, स्थायी और अनंत शांति की दिशा में पहला कदम है।”

ट्रंप ने आगे कहा, सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। यह अरब और मुस्लिम दुनिया, इजराइल, उसके पड़ोसी देशों और अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना को संभव बनाया। Blessed are the Peacemakers!

इजराइल ने समझौते का स्वागत किया, कहा— हर स्थिति के लिए तैयार रहें

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने भी शांति समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर का स्वागत किया।
IDF प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़ामीर ने सभी सैनिकों को निर्देश दिया कि वे सीमा क्षेत्रों और पीछे के इलाकों में मजबूत रक्षा तैयारियां करें और किसी भी संभावित स्थिति के लिए तैयार रहें।”

 राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने दी बधाई, कहा— ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने इस समझौते को अपना पूरा समर्थन दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका की सराहना करते हुए लिखा, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने, युद्ध समाप्त करने और मध्यपूर्व में नई उम्मीद जगाने के लिए अद्भुत नेतृत्व दिखाया। इसमें कोई संदेह नहीं कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के पात्र हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ट्रंप आने वाले दिनों में इजराइल आते हैं, तो उन्हें जनता की तरफ से अपार सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता के साथ स्वागत किया जाएगा।”

इस शांति समझौते के साथ, वर्षों से जारी इजराइल-हमास संघर्ष में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है जिसमें बंधकों की रिहाई, सैन्य वापसी और स्थायी शांति की रूपरेखा तय की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।