मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केआर श्रीराम का राजस्थान हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे

केंद्र सरकार ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। यह तबादला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 26 मई की अनुशंसा के आधार पर..

मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केआर श्रीराम का राजस्थान हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे
15-07-2025 - 12:33 PM

जयपुर। केंद्र सरकार ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। यह तबादला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 26 मई की अनुशंसा के आधार पर किया गया है।

अब न्यायमूर्ति केआर श्रीराम अब राजस्थान हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे, जबकि राजस्थान के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का तबादला मद्रास हाईकोर्ट कर दिया गया है।

न्यायमूर्ति श्रीराम मूल रूप से बॉम्बे हाईकोर्ट से हैं। उन्हें 21 जून 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 2 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।
इसके बाद उन्हें 21 सितंबर 2024 को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। वे 28 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

एक साथ पांच हाईकोर्टों में हुए मुख्य न्यायाधीशों के तबादले

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों को लगभग दो महीने बाद मंजूरी दी गई है और पांच हाईकोर्टों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियां/तबादले किए गए हैं।

 तबादला किए गए मुख्य न्यायाधीशों की सूची:

न्यायाधीश

पूर्व पदस्थ

नए पदस्थ

न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम

मद्रास हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट

न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव

राजस्थान हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह

त्रिपुरा हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट

न्यायमूर्ति एम. आर. रामचंद्र राव

झारखंड हाईकोर्ट

त्रिपुरा हाईकोर्ट

न्यायपालिका में संतुलन की कवायद

इन तबादलों को न्यायपालिका में क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक दक्षता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम समय-समय पर मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश करता है ताकि न्यायिक स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।