राहुल गांधी के ‘माइक म्यूट’ आरोप पर अमित शाह का पलटवार..कहा, संसद से गायब, लेकिन वियतनाम में व्यस्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में "माइक म्यूट" करने के आरोपों को सहानुभूति पाने का प्रयास करार दिया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को संसद की कार्यप्रणाली के नियमों के अनुरूप आचरण करना चाहिए ताकि सदन की गरिमा बनी रहे..

राहुल गांधी के ‘माइक म्यूट’ आरोप पर अमित शाह का पलटवार..कहा, संसद से गायब, लेकिन वियतनाम में व्यस्त
29-03-2025 - 09:11 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में "माइक म्यूट" करने के आरोपों को सहानुभूति पाने का प्रयास करार दिया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को संसद की कार्यप्रणाली के नियमों के अनुरूप आचरण करना चाहिए ताकि सदन की गरिमा बनी रहे।

अमित शाह ने क्या कहा?

 "संसद में बोलने के नियम तय हैं। बजट चर्चा के दौरान विपक्ष को 42% समय दिया गया था, अब यह विपक्ष पर निर्भर करता है कि वह किसे बोलने का मौका देता है।" उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी वियतनाम दौरे पर थे, तो वापस आकर संसद में बोलने की शर्त कैसे रख सकते हैं? यह कांग्रेस कार्यालय नहीं है, यह भारतीय संसद है, जहां तय नियमों का पालन करना पड़ता है।"

शाह ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना होगा कि जो विशेषाधिकार उन्हें कांग्रेस पार्टी में मिलते हैं, वे संसद में लागू नहीं होते।

प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा?

 "लोकसभा में माइक चालू करने का अधिकार अध्यक्ष के पास होता है।"
 "
कोई भी सांसद तभी बोल सकता है जब वह पहले से स्पीकर को नोटिस देकर अनुमति मांगे।"
 "
राहुल गांधी ने पहले दो हफ्तों तक संसद सत्र में हिस्सा ही नहीं लिया, जबकि विपक्ष के अन्य नेता हमेशा पूरा सत्र अटेंड करते थे।"

जोशी ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ एक ‘नैरेटिव’ (कहानी) गढ़ना चाहते हैं कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है।

राहुल गांधी का क्या आरोप था?

 राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में उनकी आवाज दबाई जा रही है और संसद को "अलोकतांत्रिक तरीके" से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वे संसद में बोलना चाहते थे, तो स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।