योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन ₹11,000 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर

सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। जापान दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ₹11,000 करोड़ से अधिक के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर..

योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन ₹11,000 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर
27-02-2026 - 10:32 AM

टोक्यो। सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। जापान दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ₹11,000 करोड़ से अधिक के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

इन MoU पर हस्ताक्षर करने वाली प्रमुख कंपनियों में Kubota Corporation, Japan Aviation Electronics Industry, Nagase & Co Ltd, Seiko Advance, O&O Group, Fuji Japanese JV, Fuji Silvertech Concrete Pvt. Ltd और Minda Corporation शामिल हैं।

इन समझौतों को भारत और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश

इन कंपनियों की गतिविधियां कृषि उपकरण निर्माण, औद्योगिक मशीनरी, जल एवं पर्यावरणीय बुनियादी ढांचा समाधान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

कुबोटा कॉरपोरेशन

1890 में स्थापित कुबोटा कॉरपोरेशन का मुख्यालय ओसाका में है। यह कृषि और औद्योगिक मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
कंपनी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट का निर्माण करती है, साथ ही पाइप, पंप और ट्रीटमेंट सिस्टम जैसे जल एवं पर्यावरणीय बुनियादी ढांचा समाधानों में भी सक्रिय है।
Escorts Kubota Limited
के साथ सहयोग के जरिए कुबोटा भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग विस्तार और फार्म मैकेनाइजेशन सेक्टर में मौजूदगी को मजबूत कर रही है।

मिंडा कॉरपोरेशन

मिंडा कॉरपोरेशन, Spark Minda Group का हिस्सा है और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण में अग्रणी कंपनी मानी जाती है। यह मेकाट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस, प्लास्टिक इंटीरियर्स, सेंसर और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री

JAE के नाम से जानी जाने वाली Japan Aviation Electronics Industry ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए उन्नत कनेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है।

नागासे एंड कंपनी लिमिटेड

Nagase & Co Ltd एक विविधतापूर्ण जापानी ट्रेडिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो केमिकल्स, एडवांस्ड मटीरियल्स, मोबिलिटी सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सक्रिय है। इन कंपनियों के साथ सहयोग से ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सेइको एडवांस

Seiko Advance जापान की कंपनी है, जो हाई-परफॉर्मेंस स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है। इसके उत्पाद ऑटोमोटिव डीकैल्स, इंडस्ट्रियल ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पैनल, ग्लास प्रिंटिंग और उपभोक्ता उपकरणों में उपयोग किए जाते हैं। भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए यह कई औद्योगिक क्षेत्रों को आपूर्ति करती है।

हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट में निवेश

इसके अलावा O&O Group ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को लेकर भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मित्सुई एंड कंपनी के साथ बैठक

टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की प्रमुख वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनी Mitsui & Co. Ltd के मैनेजिंग ऑफिसर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मुख्य परिचालन अधिकारी काज़ुकी शिमिज़ु के साथ बैठक की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए औपचारिक रूप से निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने चार प्रमुख क्षेत्रों में अवसरों पर प्रकाश डाला..

  1. नवीकरणीय ऊर्जासोलर, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज परियोजनाएं।
  2. आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी)आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सेवाएं और स्टार्टअप इकोसिस्टम।
  3. सेमीकंडक्टरचिप मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन का विस्तार।
  4. डेटा सेंटर्स हाइपर-स्केल डेटा सेंटर्स, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक्स (X) पर लिखा, “आज टोक्यो में मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मैनेजिंग ऑफिसर और सीओओ काज़ुकी शिमिज़ु तथा उनकी टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक बेहद उपयोगी और दूरदर्शी बैठक हुई। उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर्स के क्षेत्रों में परिवर्तनकारी निवेश अवसरों को तलाशने का निमंत्रण दिया। साथ ही, राज्य के विकास गलियारों और वैश्विक सप्लाई चेन एकीकरण को मजबूत करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश पर भी चर्चा की।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।