जीएसटी की नई दरें आज रात से लागू, आम जनता को बड़ी राहत

लंबे इंतजार के बाद देश में जीएसटी की नई दरें आधी रात से लागू हो गईं। उपभोक्ताओं और उद्योगों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं और सेवाओं पर कर घटा दिया गया है..

जीएसटी की नई दरें आज रात से लागू, आम जनता को बड़ी राहत
22-09-2025 - 11:31 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद देश में जीएसटी की नई दरें आधी रात से लागू हो गईं। उपभोक्ताओं और उद्योगों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं और सेवाओं पर कर घटा दिया गया है।

लंबे इंतजार के बाद देश में जीएसटी की नई दरें आज रात से लागू होने जा रही हैं। उपभोक्ताओं और उद्योगों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं और सेवाओं पर कर घटा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की अगली पीढ़ी का ऐलान किया था। यह सपना 3 सितंबर को जीएसटी परिषद की बैठक में साकार हुआ, जब आम लोगों और श्रम-प्रधान उद्योगों को राहत देने के लिए नए ढांचे को मंजूरी दी गई।

अब तक जीएसटी की 5%, 12%, 18% और 28% की चार-स्तरीय संरचना थी। परिषद ने इसे सरल करते हुए केवल 5% और 18% के दो स्लैब में बदल दिया है। हालांकि, तंबाकू और विलासिता की वस्तुओं के लिए एक नया 40% का विशेष स्लैब रखा गया है।

खाद्य और कृषि क्षेत्र को सबसे बड़ी राहत दी गई है। उच्च तापमान वाला दूध, छेना, पनीर, पिज्जा ब्रेड और चपाती अब करमुक्त होंगे। वहीं, ट्रैक्टर, कटाई मशीनरी और खाद बनाने वाली मशीनों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

ऑटो सेक्टर को भी बड़ा फायदा हुआ है। 350 सीसी तक के दोपहिया वाहन अब 28% की जगह 18% जीएसटी पर मिलेंगे। छोटी कारों पर भी टैक्स घटाकर 28% से 18% कर दिया गया है।

दिल्ली निवासी अभय प्रताप ने कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग को अपने सपने पूरे करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया, “अब बाइक पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया है। इस दिवाली मैं नई बाइक खरीदूंगा। सरकार ने मिडिल क्लास फैमिली के लिए बड़ा कदम उठाया है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।