'ऑपरेशन सिंदूर जारी ' पाकिस्तान को मात, टीम इंडिया को पीएम मोदी से मिली खास बधाई

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर जारी है। परिणाम भी सेम है — भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई..

'ऑपरेशन सिंदूर जारी ' पाकिस्तान को मात, टीम इंडिया को पीएम मोदी से मिली खास बधाई
29-09-2025 - 11:51 AM
29-09-2025 - 12:11 PM

नयी दिल्ली। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर जारी है। परिणाम भी सेम है — भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।”

पीएम मोदी ने इस जीत को केवल खेल तक सीमित नहीं रखा और इसे राष्ट्रीय मजबूती और टीम इंडिया के जुझारूपन से जोड़ा। उनके शब्दों में इस मैच की जीत का महत्व न सिर्फ एशिया कप ट्रॉफी तक है, बल्कि देश के लिए गर्व और प्रेरणा का संदेश भी है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जबकि भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत में तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की पारी निर्णायक रही।

भारत की यह जीत पाकिस्तान पर लगातार तीसरी और टीम इंडिया के एशिया कप रिकॉर्ड में नौवीं जीत साबित हुई। यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार रहा, लेकिन प्रमुख हाइलाइट पीएम मोदी का संदेश और टीम इंडिया की प्रतिबद्धता रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सौम्या श्रीवास्तव रेडियो, टेलीविजन पर समाचार वाचन का लंबा अनुभव प्राप्त करने के बाद विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में संवाददाता के तौर पर सेवाएं देती रही हूं।