प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन (जम्मू डिवीजन) से अमृतसर रेलवे स्टेशन (फिरोजपुर डिवीजन) के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी..

प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
07-08-2025 - 09:04 AM

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन (जम्मू डिवीजन) से अमृतसर रेलवे स्टेशन (फिरोजपुर डिवीजन) के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जम्मू-पठानकोट-जालंधर वाया व्यास के रास्ते चलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव देगी।

इस ट्रेन की विवरणी निम्नलिखित है..

ट्रेन संख्या

मार्ग

प्रस्थान समय

गंतव्य समय

रुकने वाले प्रमुख स्टेशन

26406

कटरा से अमृतसर

सुबह 6:40 बजे

दोपहर 12:20 बजे

जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, व्यास

26405

अमृतसर से कटरा

शाम 4:25 बजे

रात 10:00 बजे

व्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट, जम्मू

  • यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, मंगलवार को सेवा नहीं होगी।
  • अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन विशेष रूप से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध बनाएगी।

यह नई वंदे भारत सेवा तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों दोनों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।