जयपुर के खातीपुरा क्षेत्र में 65 लाख की चोरी के विरोध में व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 65 लाख रुपये की चोरी के बाद से व्यापारी लोग आक्रोश में हैं। जिले के खातीपुरा व्यापारियों ने इस दुस्साहसपूर्ण चोरी और पुलिस के ढीलमढाले रवैये के विरुद्घ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। खातीपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सांखला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर..
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 65 लाख रुपये की चोरी के बाद से व्यापारी लोग आक्रोश में हैं। जिले के खातीपुरा व्यापारियों ने इस दुस्साहसपूर्ण चोरी और पुलिस के ढीलमढाले रवैये के विरुद्घ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। खातीपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सांखला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर व्यापारी एकजुटता दिखाई।
उल्लेखनीय है कि 5-6 अगस्त की रात को खातीपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी कुलदीप सिंह के घर में ₹65 लाख की बड़ी चोरी हुई थी। व्यापारियों का कहना है कि इस घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी प्रशासन द्वारा अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, ना ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
इस चोरी के विरोध में नागरिकों व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को चेताने के लिए व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 8 अगस्त को एक दिवसीय बंद किया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रख कर विरोध प्रदर्शन किया। वैशाली थाना इंचार्ज ने दो हफ्ते के अंदर चोरी पकड़ कर अति शीघ्र माल बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद खातीपुरा के व्यापारी ने प्रदर्शन बंद किया ओर इसके बाद सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।
व्यापारियों के विरोध में खातीपुरा व्यापार मंडल का साथ जयपुर के विभिन्न व्यापार मंडलों ने साथ दिया। विरोध प्रदर्शन में खातीपुरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ संगठन मंत्री श्याम सिंह राठौड़, करणी सेना के नारायण सिंह दिवराला, जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा के अलावा गजेंद्र सिंह पचलंगी, दिलीप सिंह दयाल सिंह ,राजू सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, हिम्मत सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, छैल सिंह, ओंकार सिंह, बजरंग सिंह, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, नरपत सिंह, कालू सिंह, लादू सिंह, तेज सिंह, महेंद्र सिंह, किशन सिंह, सहदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, कालू सिंह, जीतू सिंह, असगर अली, किशोर भंवर सिंह, भगवान सिंह, विकास चौधरी, शंकर सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह, पर्वत सिंह, मनोहर सिंह, बलदेव सिंह, रानी राम, कन्हैया लाल शर्मा अर्जुन सिंह. रविंद्र सिंह, बीरबल जाट, राकेश, अविनाश सहित सैकड़ों व्यापारी साथ रहे। व्यापारियों ने मार्च निकाला और वैशालीनगर थाने का घेराव किया।
वैशाली नगर थाना इंचार्ज राजेश सिंह के माध्यम से सहायक पुलिस आयुक्त महोदय को खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि चोरों को तुरंत गिरफ्तार करके माल बरामद किया जाए। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गयी और पीड़ित व्यापारी को राहत दिलाने के लिए कहा गया।
What's Your Reaction?