राष्ट्रपति मुर्मू ने बी.आर. गवई को 14 मई से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई 2025 से भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India - CJI) नियुक्त किया है..
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई 2025 से भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India - CJI) नियुक्त किया है।
इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा:
"भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, महामहिम राष्ट्रपति श्री न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, न्यायाधीश, भारत के सर्वोच्च न्यायालय को 14 मई 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त करती हैं।"
गौरतलब है कि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजय खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
What's Your Reaction?