सूत्रों के अनुसार, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर की मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर की मुलाकात
30-04-2025 - 07:26 AM

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

यह बैठक उस समय हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले को लेकर रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री और RSS प्रमुख के बीच यह मुलाकात उस वक्त हुई है जब जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान-स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच से छह आतंकवादी 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन घास के मैदानों में पहुंचे और वहां पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

पिछले हफ्ते एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, भागवत ने केंद्र सरकार से पहलगाम हत्याकांड के दोषियों को कड़ा जवाब देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, हम एक सख्त जवाब की उम्मीद करते हैं। लोगों को उनके धर्म पूछकर मारा गया। हिंदू ऐसा कभी नहीं करते। हमारे दिल में पीड़ा है, हम क्रोधित हैं।”

प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना भागवत ने कहा था कि राजा का कर्तव्य है कि वह अपने प्रजा की रक्षा करे। उन्होंने कहा, हम अपने पड़ोसियों का कभी अपमान नहीं करते, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन अगर कोई दुष्टता करता है तो क्या विकल्प बचता है? राजा का कर्तव्य है कि वह अपनी जनता की रक्षा करे। गुंडों को सबक सिखाना भी उसी कर्तव्य का हिस्सा है।”

वहीं सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब को लेकर सशस्त्र बलों को पूरी "ऑपरेशनल फ्रीडम" दे दी है — यानी वे खुद तय कर सकते हैं कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का संकल्प है कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया जाए।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें (सशस्त्र बलों को) हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय तय करने की पूरी स्वतंत्रता है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।