राहुल गांधी बोले, कांग्रेस की सरकार बनते ही हिमंता जेल जाएंगे; असम CM ने पलटवार किया..
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हिमंता को "पक्का जेल भेजा जाएगा"..
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हिमंता को "पक्का जेल भेजा जाएगा"।
बुधवार को असम के छायगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "वो खुद को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि राजा समझते हैं।"
Take it in writing, Himanta Biswa Sarma will definitely be sent to jail’ — these were the exact words spoken by the Leader of the Opposition, Shri Rahul Gandhi, during his closed-door meeting with the Congress Political Affairs Committee in Assam. He came all the way to Assam… https://t.co/4I3YpqccCs — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 16, 2025
राहुल ने कहा कि पार्टी ने असम में गौरव गोगोई के नेतृत्व में एक नई टीम तैयार की है जो परिणाम लाएगी। उन्होंने कहा, “असम की जनता सच जानती है... जल्द चुनाव होंगे और कांग्रेस उन्हें पूरी तरह जीतेगी। हमने यहां एक नई टीम बनाई है और काम शुरू कर दिया है, जल्द ही असम की जनता इसके परिणाम देखेगी।”
राहुल गांधी ने हिमंता को "भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" बताया और कहा कि उन्हें एक दिन इसका हिसाब देना ही होगा। उन्होंने कहा, "हिमंता के मन में डर है क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' एक दिन उन्हें जेल ले जाएंगे।"
असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "लिखकर ले लीजिए, 'हिमंता बिस्वा सरमा को पक्का जेल भेजा जाएगा।' ये शब्द लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की असम में PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक में कहे हैं।"
सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, "वे सिर्फ यह कहने के लिए असम आए कि मुझे जेल भेजा जाएगा, जबकि खुद देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर हैं।"
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "राहुल जी को मेरी ओर से शुभकामनाएं। असम की मेहमाननवाज़ी का आज का दिन आनंद लीजिए।"
गुवाहाटी में कांग्रेस की PAC बैठक
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुवाहाटी में असम कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक की।
Honoured to welcome Congress President Shri @kharge ji and Leader of the Opposition Shri @RahulGandhi ji to Guwahati today for a crucial meeting with the Assam Congress leadership.
Together with members of the Political Affairs Committee, PCC office bearers, MPs, MLAs, Frontal… pic.twitter.com/zSL2rjeu3j — Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) July 16, 2025
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया कि बैठक में संगठन को मज़बूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारी पर गहन चर्चा की गई। बैठक में PAC सदस्यों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों और ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
गोगोई ने X पर पोस्ट किया:
"कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का गुवाहाटी आगमन पर स्वागत कर गर्व महसूस हो रहा है। असम कांग्रेस नेतृत्व के साथ एक अहम बैठक में संगठन को मज़बूत करने और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।"
What's Your Reaction?