हमास के अटैक से 2 घंटे पहले इजराइली अधिकारियों को मिली थी खुफिया जानकारी, लेकिन...! 

<p><em><strong>हमास के हमले के बाद इजराइल के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से विफलता व्यक्त की है और जिम्मेदारी ली है। इनमें इजराइली अधिकारियों ने रक्षा मंत्री, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ, शिन बेट प्रमुख और आईडीएफ सैन्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख शामिल हैं।</strong></em></p>

हमास के अटैक से 2 घंटे पहले इजराइली अधिकारियों को मिली थी खुफिया जानकारी, लेकिन...! 
22-10-2023 - 11:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हमास की ओर से 7 अक्टूबर की सुबह विनाशकारी हमले से दो घंटे पहले ही इजराइल के सुरक्षा प्रमुखों को इसकी भनक लग गई थी। हालांकि, इजराइल के सुरक्षा प्रमुखों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि हमास की ओर से एक साथ 5000 रॉकेट दाग दिए जाएंगे। इजराइल के न्यूज चैनल 12 ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
न्यूज चैनल रिपोर्ट में दावा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के हमले को इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि एक हमला होने वाला है, लेकिन उनका मानना था कि खतरा उस विनाशकारी हमले की तुलना में बहुत छोटे पैमाने पर था। यही वजह थी कि इजराइल के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी को उतनी गंभीरता से नहीं लिया।
घुसपैठ करने की कोशिश की थी सूचना
सुरक्षा अधिकारियों को इतनी ही जानकारी मिली थी की हमास के आतंकवादी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ-साथ वो कुछ इजराइली नागरिकों का अपहरण भी कर सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खुफिया जानकारी को लेकर इजराइली सेना के सीनियर अधिकारी, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी और शिन बेट प्रमुख रोनेन बार शामिल थे।
इजराइल से कहां हुई चूक?
खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने कथित तौर पर फैसला किया था कि मामले को लेकर सुबह तक का इंतजार किया जा सकता है। यही वजह थी कि इजराइल की ओर से सीमा पर आईडीएफ सैनिकों को सतर्क नहीं किया गया और न ही टैंकों को आगे बढ़ाया गया। इसका खमियाजा यह भुगतना पड़ा 7 अक्टूबर को हमास की ओर से हुए हमले में इजराइल के कई जवान भी शहीद हो गए।

खुफिया रिपोर्ट के बाद शिन बेट ने भेजी थी ऑपरेशन टीम
इजराइली चैनल ने दावा किया है कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शिन बेट की ओर से कदम उठाया गया था और सीमा क्षेत्र में एक छोटी-सी ऑपरेशन टीम भेजी गई थी। जिस समय हमास की ओर से इजराइल पर धावा बोला गया था उस समय यह टीम किबुत्जिम में एक ऑपरेशन में शामिल हुई थी। हमास के लड़ाकों ने इस टीम पर भी हमला बोल दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।