राजा सिंह ने जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर बीजेपी में अंदरूनी खींचतान के दिए संकेत

गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर अपनी टिप्पणी से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर संभावित अंदरूनी टकराव की ओर इशारा किया ..

राजा सिंह ने जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर बीजेपी में अंदरूनी खींचतान के दिए संकेत
12-06-2025 - 09:36 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

हैदराबाद। गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर अपनी टिप्पणी से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर संभावित अंदरूनी टकराव की ओर इशारा किया है। यह सीट बीआरएस (BRS) विधायक मगंती गोपीनाथ के रविवार को निधन के बाद खाली हुई है।

राजा सिंह ने कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए बीजेपी जातिगत समीकरणों के आधार पर अपना प्रत्याशी चुन सकती है। हालांकि उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या पार्टी जाति को नजरअंदाज कर किसी वरिष्ठ नेता को टिकट देगी?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली बार हुए चुनाव में एआईएमआईएम (MIM) ने मुस्लिम वोटों को बीआरएस को "बेच" दिया था। अब उन्होंने सवाल किया कि इस बार ये वोट कांग्रेस को बेचे जाएंगे या फिर बीआरएस (गुलाबी पार्टी) को ही दोबारा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।