राजस्थान पुलिस अलंकरण समारोह-2025 : स्टेट क्राइम ब्रांच के 195 पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक को मिले पदक व सेवा चिन्ह

आमेर रोड़ पर जलमहल के सामने स्थित सीआईडी सीबी लाईन में गुरुवार को आयोजित अलंकरण समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने सीआईडी अपराध शाखा के 195 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस सेवा पदक, उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्तम, अति उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया..

राजस्थान पुलिस अलंकरण समारोह-2025 : स्टेट क्राइम ब्रांच के 195 पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक को मिले पदक व सेवा चिन्ह
09-05-2025 - 12:05 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। आमेर रोड़ पर जलमहल के सामने स्थित सीआईडी सीबी लाईन में गुरुवार को आयोजित अलंकरण समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने सीआईडी अपराध शाखा के 195 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस सेवा पदक, उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्तम, अति उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

एडीजी दिनेश एमएन ने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने कर्तव्य निष्ठा, साहस एवं समर्पण के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। आपके द्वारा प्राप्त किए गए यह पदक केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक ही नहीं बल्कि उस उच्च मानक को भी प्रदर्शित करता है, जिसके लिए हमारा पूरा पुलिस बल प्रतिबद्ध है। आपका उदाहरण दूसरे पुलिसकर्मियों को भी अपना उच्चतम प्रदर्शन प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता है।

गुरुवार को आयोजित अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 6 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, एक पुलिस कर्मी को राजस्थान पुलिस सेवा पदक, 8 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 9 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 27 पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह,  32 पुलिस कर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह एवं 112 पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा परम ज्योति व सत्येंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद कृष्णिया एवं एसपी लक्ष्मण दास, राजेश कांवट, सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

7 को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा व राजस्थान पुलिस सेवा पदक

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी, उप निरीक्षक राजेश कुमार, शर्मा, महेश कुमार टांक, हेड कांस्टेबल सायर सिंह, कांस्टेबल मनीषा कुमारी व राजेश कुमार यादव को एवं राजस्थान पुलिस सेवा पदक से हेड कांस्टेबल चन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।

8 को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक 

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उप निरीक्षक कबीर खान, मोहम्मद यूसुफ खान, एएसआई कांता देवी, त्रिलोक चंद, हेड कांस्टेबल भौंरे लाल शर्मा, कांस्टेबल कजोड मल सैनी, सुनीता माथुर व मुफरूद्दीन को सम्मानित किया गया।

9 को उत्कृष्ट सेवा पदक

उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, महेश कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, मनोहर लाल, कांस्टेबल चालक रमेश दत्त यादव, मथुरेश कुमार कसाना, जगदीश प्रसाद व गौरी शंकर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

27 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह

इनमें उप निरीक्षक बंशीधर, एएसआई बुद्धि प्रकाश, सुदेश यादव, यादराम शर्मा, उरजा राम, हेड कांस्टेबल सुखदेव, शैलेंद्र सिंह, सुनील कुमार शर्मा, कमलेश कुमार, रामचंद्र यादव, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, शाहिद अली, हरि सिंह करनावत, राम अवतार, महेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, उम्मेद सिंह व राजकुमार व कांस्टेबल विश्राम मीणा, नंद सिंह, रंगलाल, हेड कांस्टेबल चालक हेमंत सिंह, कांस्टेबल चालक जगदीश प्रसाद, दिनेश चंद, जगदीश कुमार व रमेश दत्त शामिल है।

32 को अति उत्तम सेवा चिन्ह

अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक स्नेह लता, मनीषा, एएसआई शैलेंद्र कुमार शर्मा, कांता देवी, हेड कांस्टेबल विकास चाहर, कृष्णा नायक, महेश कुमार, मुख्त्यावर अहमद, प्रदीप कुमार, सुशीला यादव, सुमेर सिंह, जाकिर हुसैन, नंद सिंह, रघुनाथ, कांस्टेबल मनोहर लाल, सपना राठौड, मनीषा कुमारी, ओम कंवर, बीजराज, भगवान सिंह, राम अवतार, मोहन सिंह, अनिल कुमार, सुदेश चौधरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।