‘भारत कभी नहीं झुकेगा सिर’: राजनाथ सिंह बोले- आज दुनिया की शक्तिशाली ताकतों में शामिल है भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश रक्षा उत्पादन के साथ-साथ रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

‘भारत कभी नहीं झुकेगा सिर’: राजनाथ सिंह बोले- आज दुनिया की शक्तिशाली ताकतों में शामिल है भारत
27-08-2026 - 11:59 AM
27-08-2026 - 12:26 PM

पणजी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश रक्षा उत्पादन के साथ-साथ रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की वैश्विक स्थिति ऐसी है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है।

राजनाथ सिंह गोवा के पेरनेम तालुका स्थित पत्रादेवी में नवनिर्मितहुतात्मा स्मृति स्मारक’ के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह स्थल पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के संघर्ष से ऐतिहासिक रूप से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1961 और 2026 के भारत में बहुत बड़ा अंतर

रक्षा मंत्री ने कहा कि 1961 के भारत और 2026 के भारत में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि आज भारत को दुनिया में अपनी स्थिति समझाने की जरूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल आधुनिक तकनीक से लैस हैं और तीनों सेनाएं बेहतर तालमेल और एकीकरण के साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रही हैं।

उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन, ऑपरेशन विजय और हाल के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंजाब के करनैल सिंह, मध्य प्रदेश की सहोदरा देवी और महाराष्ट्र के मधुकर दामोदर चौधरी जैसे सत्याग्रहियों के बलिदान को याद किया।

भारत के पास जवाब देने की क्षमता’

ऑपरेशन विजय का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब किसी संप्रभु देश की क्षेत्रीय अखंडता खतरे में हो और शांतिपूर्ण प्रयास अपनी सीमा तक पहुंच जाएं, तो हर देश को अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि गोवा की मुक्ति के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के साहस ने एक मिसाल कायम की।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत किसी देश को धमकी नहीं देना चाहता, लेकिन अगर कोई भारत को धमकाता है तो देश के पास जवाब देने की पूरी क्षमता है।

भारत कभी अपना सिर नहीं झुकाएगा। आज हमारे पास युद्धपोत, लड़ाकू विमान, आधुनिक हथियार और एयर पावर है।” उन्होंने कहा कि गोवा मुक्ति दिवस देश को याद दिलाता है कि भारतीय सेना अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

रक्षा उत्पादन 1.8 लाख करोड़ रुपये के पार

देश की अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब उन हथियारों का निर्माण अपनी जमीन पर कर रहा है, जिन्हें कभी दूसरे देशों से खरीदा जाता था।

उन्होंने दावा किया कि भारत का रक्षा निर्यात करीब 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि देश का कुल रक्षा उत्पादन 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट नहीं आया होता तो भारत के जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात कही जा सकती थी। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत यह लक्ष्य हासिल करेगा।

दुनिया आज भारत की बात ध्यान से सुनती है’

अपने संबोधन के अंत में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बना चुका है।

उन्होंने कहा किआज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो दुनिया बहुत ध्यान से सुनती है।”

रक्षा मंत्री के मुताबिक, देश की बढ़ती आर्थिक ताकत, आधुनिक सैन्य क्षमता और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता भारत की वैश्विक स्थिति को लगातार मजबूत कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow