रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया..

रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया
29-04-2025 - 01:30 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर अश्विन के सम्मान प्राप्त करने का एक वीडियो भी साझा किया है।
पद्म श्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद आता है। भारत के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अश्विन को क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।

अश्विन ने भारत की 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 106 मैचों में 537 विकेट लिये हैं, जिससे वह इस प्रारूप में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 3,503 रन भी बनाए हैं, जिसमें छह शतक शामिल हैं, जो उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को दर्शाता है।

सीमित ओवरों के प्रारूप में भी अश्विन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे में 156 और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 72 विकेट अपने नाम किये हैं।

अश्विन ने पिछले साल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
फिलहाल, अश्विन घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।