पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, पहलगाम आतंकी हमले पर दी भारत को "पूर्ण समर्थन" की गारंटी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की..
नयी दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया, "राष्ट्रपति पुतिन ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।"
दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात भी की। पीएम मोदी ने पुतिन को विजय दिवस (Victory Day) की 80वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और 2025 के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है।
President Putin @KremlinRussia_E called PM @narendramodi and strongly condemned the terror attack in Pahalgam, India. He conveyed deepest condolences on the loss of innocent lives and expressed full support to India in the fight against terrorism. He emphasised that the… — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 5, 2025
यह वार्ता ऐसे समय पर हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में रूस दौरा स्थगित किया था, जो पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुआ।
इससे कुछ दिन पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से इस मुद्दे पर बातचीत की थी।
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले को 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया था।
शुरुआती जांच में TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) नामक आतंकवादी संगठन का नाम आया, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है, हालांकि बाद में TRF ने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया।
What's Your Reaction?